2025 की ही तरह 2026 का साल भी स्मार्टफोन बाजार के लिए धमाकेदार रहने वाला है। आने वाले साल की शुरुआत में ही कई सारे धमाकेदार स्मार्टफोन्स हमें देखने को मिलने वाले हैं। 2026 की शुरुआत में दिग्गज कंपनी नथिंग भी अपना एक नया फोन लाने जा रही है। नथिंग का अपकमिंग फोन Nothing Phone 4a होगा। इस स्मार्टफोन को हाल में BIS यानी Bureau of Indian Standards पर लिस्ट किया गया है जिससे पता चलता है कि जल्द ही यह मार्केट में दस्तक दे सकता है।
नथिंग के अपकमिंग फोन में फैंस को कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)
आपको बता दें कि नथिंग की तरफ से अब तक कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा चुके हैं जिसमें Nothing Phone 3a, Nothing Phone 3a Pro और Nothing Phone 3 जैसे दमदार स्मार्टफोन्स शामिल हैं। कंपनी Nothing Phone 4a मार्केट में Nothing Phone 3a के सक्सेसर के तौर पर ला रही है।
BIS पर स्मार्टफोन हुआ लिस्ट
Nothing Phone 4a को BIS साइट पर मॉडल नंबर A096 के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के संकेत मिल गए हैं। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन भारत में 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन बाजार में Vivo, Samsung, Realme और OnePlus के मिड रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन को सीधी टक्कर देगा। इसकी संभावित कीमत की बात करें तो इसके अलग-अलग वेरिएंट को कंपनी 25,999 से लेकर 29,999 के बीच में लॉन्च कर सकती है।
Nothing Phone 4a के संभावित फीचर्स
BIS लिस्टिंग से Nothing Phone 4a के फीचर्स की किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस फोन को लेकर सामने आईं लीक्स में इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स का खुलासा हो चुका है। इस स्मार्टफोन 6.7 इंच की एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। इतना ही नहीं इसमें कंपनी IP68 की रेटिंग भी दे सकती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 7 Gen 3 वाला दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोटोग्रॉफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिल सकता है।
Nothing Phone 4a में कंपनी की तरफ से 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स को फोन में OS के तीन बड़े अपडेट मिल सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन में एआई फीचर्स का भी सपोर्ट मिल सकता है।
