Nothing Phone 2A to Manufacture In India: लंदन स्थित कंज्यूमर टेक ब्रांड नथिंग ने शनिवार को घोषणा की कि वह अपने नये स्मार्टफोन फोन (2ए) की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही करेगा। कंपनी ने कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही देश के समृद्ध मैन्युफैक्चरिंग इको सिस्टम का उपयोग हो सकेगा। बता दें कि नथिंग फोन 2ए को 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया जा रहा है।
Nothing Phone 2A
क्या है कंपनी का प्लान?
नथिंग ने कहा, "भारत के लिए डिजाइन किया गया, नथिंग फोन (2ए) को ऑप्टिमल डेली स्मार्टफोन एक्सपीरियंस प्रदान करने, मुख्य यूजर्स की जरूरतों को दोगुना करने और नथिंग के सभी डिजाइन इनोवेशन, फीचर्स और शिल्प कौशल को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ इंजीनियर किया गया है।"
नथिंग फोन 2 के फीचर्स से होगा लैस
कंपनी ने कहा कि नथिंग फोन (2ए) में फोन (2) के कई फीचर्स से लैस किया जाएगा। जिससे इसे नथिंग फोन 1 से हर मामले में बेहतर बनाया जा सके। बता दें कि नथिंग ने पिछले साल बेंगलुरु में अपना पहला ग्लोबल एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर भी स्थापित किया है।
कब होगा लॉन्च
कंपनी 5 मार्च को भारत में फोन (2ए) लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। नथिंग ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को स्मार्टफोन का ब्रांड फेस बनाया है।
Nothing Phone 2a: स्पेसिफिकेशन और कैमरा
नथिंग फोन 2ए को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित नथिंग ओएस 2.5.2 मिलेगा। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकता है। फोन को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। नथिंग फोन 2ए 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
