Nothing Phone 2(a) Launching In India Today: स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग ने अपने मिड-रेंज फोन नथिंग फोन 2ए को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को आज शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह नथिंग का तीसरा स्मार्टफोन है। इसे भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। चलिए जानते हैं स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं।
Nothing Phone 2a launch LIVE: कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
नथिंग फोन (2a) 5 मार्च यानी आज शाम 5 बजे IST (11:30 GMT) पर लॉन्च होने वाला है। लॉन्च इवेंट का सीधा प्रसारण नथिंग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। आप नथिंग के यूट्यूब चैनल से भी फोन की लॉन्चिंग लाइव देख सकते हैं।
Nothing Phone 2a: संभावित कीमत
नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने हालिया वीडियो में कहा कि फोन 2(ए) की कीमत 25,000 रुपये के आसपास होगी। यानी इस फोन को नथिंग फोन 1 से भी कम कीमत में पेश किया जाएगा। इसी के साथ यह कंपनी का सबसे नया और सबसे कम कीमत वाला फोन बन जाएगा।
Nothing Phone 2a: संभावित फीचर्स
नथिंग फोन (2a) को 6.7 इंच OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। नथिंग फोन 2ए को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित नथिंग ओएस 2.5.2 मिलेगा। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकता है। फोन को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी होने की संभावना है और यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
