जेन्सेन हुआंग ही नहीं, स्टीव जॉब्स से लेकर जैक डॉर्सी तक की हुई कंपनी में वापसी, ये हैं 9 बड़े नाम

Nvidia के जेन्सेन हुआंग 11 दिन बाद CEO पद पर लौट आए, हालांकि कंपनी में वापसी करने वाले ये पहले सीईओ नहीं हैं। इससे पहले सैम ऑल्टमैन, स्टीव जॉब्स और बॉब आइगर समेत 9 CEO भी वापसी कर चुके हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में..

किसी कंपनी का CEO पद छोड़ना आम बात है, लेकिन उसी कंपनी में कुछ समय बाद दोबारा वापसी करना बेहद खास होता है। कई बार नए नेतृत्व से उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलते, तो कभी कंपनी किसी बड़े संकट में फंस जाती है। ऐसे में बोर्ड को अपने पुराने और अनुभवी CEO की याद आती है। हाल ही में Nvidia के को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग की वापसी ने एक बार फिर इस चर्चा को तेज कर दिया है।

CEO corporate comeback

जेन्सेन हुआंग से स्टीव जॉब्स तक, इन 9 CEOs ने की अपनी ही कंपनी में वापसी

हुआंग ने CEO पद से इस्तीफा देने के महज 11 दिन बाद दोबारा कंपनी की कमान संभाल ली। हालांकि, कॉरपोरेट इतिहास में यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले स्टीव जॉब्स, बॉब आइगर और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज भी अपनी पुरानी कंपनियों में वापसी कर चुके हैं।

End of Feed