Noise Pure Pods OWS: इलेक्ट्रानिक्स ब्रांड नॉइज ने भारत में अपना नया ईयरबड्स नॉइज प्योर पॉड्स OWS लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एयरवेव तकनीक के साथ भारत का पहला ओपन वायरलेस स्टीरियो (ओडब्ल्यूएस) कहा है। बड्स को दो कलर पावर ब्लैक और जेन बेज में उपलब्ध किया गया है। बड्स में 6 मिमी नियोडिमियम डायनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।
Noise Pure Pods OWS
Noise Pure Pods OWS की कीमत
नॉइज प्योर पॉड्स विशेष रूप से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। यह प्रोडक्ट 19 दिसंबर को फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 2,999 रुपये की लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
Noise Pure Pods OWS की स्पेसिफिकेशन
नॉइज के नए ईयरबड्स को प्योर पॉड्स OWS (ओपन वायरलेस स्टीरियो) ईयरबड्स तकनीक से लैस किया गया है। ईयरबड्स एडवांस्ड साउंड क्वालिटी के लिए एयरवेव तकनीक का सपोर्ट करते हैं और ईयरबड्स को नेकबैंड के रूप में उपयोग करने के लिए एक अलग डिटैचेबल प्योर बैंड मिलता है।
एयरवेव तकनीक सटीक एयर कंडक्शन मैकेनिज्म का उपयोग करती है, जिसके लिए बेहतर ऑडियो क्वालिटी की आवश्यकता होती है। नॉइज प्योर पॉड्स ईयरबड्स 16 मिमी नियोडिमियम डायनेमिक ड्राइवर से लैस हैं। कंपनी का कहना है कि नया डिजाइन लंबे समय तक और अधिक आरामदायक उपयोग में योगदान देता है।
बड्स में क्वाड माइक का सपोर्ट मिलता है, जो एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है। बड्स में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है। बड्स के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिलती है।
Noise Pure Pods OWS की बैटरी लाइफ
नए ईयरबड्स की बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 80 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। इसके साथ नॉइज की इंस्टाचार्ज तकनीक का सपोर्ट है, इसकी मदद से बड्स केवल 10 मिनट की चार्जिंग में लगभग 180 मिनट तक चल जाती है।
