अब किसी को सफर में नहीं होगी उल्टी, Android में आया कमाल का Motion Assist फीचर, ऐसे करें ऑन

Google के मुताबिक, इस तरह स्क्रीन पर आंखों को दिखाई देने वाली हलचल और शरीर को महसूस होने वाली वाहन की गति के बीच तालमेल बनाने में मदद मिलती है। इसका मकसद सफर के दौरान फोन देखने पर होने वाली Motion Sickness को कम करना है।

अगर सफर के दौरान फोन चलाते ही आपको चक्कर, मितली या उल्टी जैसा महसूस होने लगता है, तो Google का नया फीचर आपके लिए काफी काम का हो सकता है। Google ने सितंबर Android Drop के साथ Motion Assist फीचर पेश किया था। शुरुआत में यह Pixel स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध हुआ, लेकिन अब इसे ज्यादा Android फोन तक पहुंचाया जा रहा है। यह फीचर खासतौर पर कार, बस या दूसरे वाहनों में सफर करते समय फोन इस्तेमाल करने के दौरान होने वाली Motion Sickness को कम करने में मदद करता है।

Android Motion Sickness

आखिर कैसे काम करता है Google का Motion Assist?

आखिर कैसे काम करता है Google का Motion Assist?

Motion Assist फोन की स्क्रीन के किनारों पर छोटे-छोटे विजुअल बबल्स यानी चलते हुए आकार दिखाता है। ये बबल्स फोन के मोशन सेंसर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर वाहन की हरकत के साथ मूव करते हैं। उदाहरण के लिए, वाहन जब मुड़ता है, तेज होता है या ब्रेक लगाता है, तो स्क्रीन के किनारों पर मौजूद बबल्स भी उसी के हिसाब से अपनी स्थिति बदलते हैं।

End of Feed