कोई HR नहीं, सिर्फ 30 कर्मचारी, दुनियाभर में 1 अरब यूजर्स, कैसे चलता है Telegram का साम्राज्य, कहां से होती है कमाई?

Telegram आजकल भारत में काफी चर्चा में है। वजह NEET पेपर लीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेलीग्राम जैसी बड़ी कंपनी सिर्फ 30 कर्मचारियों के भरोसे चलती है। हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी में कोई HR नहीं है।

इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप Telegram आजकल काफी चर्चा में है। मामला NEET से जुड़ा है। नीट पेपर लीक होने के बाद भारत सरकार ने Telegram पर बैन लगाया, हालांकि आज हम नीट और Telegram के मामले पर नहीं, बल्कि Telegram कंपनी के बारे में बात करेंगे।

How Telegram Run With NO HR

न HR, सिर्फ 30 कर्मचारी, दुनियाभर में 1 अरब यूजर्स, कैसे चलता है Telegram का साम्राज्य, कहां से होती है कमाई?

आज के समय में जब दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में हजारों कर्मचारी काम करते हैं, वहीं मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram एक अलग मॉडल के साथ काम कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि 1 अरब से ज्यादा सक्रिय यूजर्स वाले इस प्लेटफॉर्म को चलाने के लिए कंपनी की कोर टीम काफी छोटी है। Telegram के संस्थापक पावेल दुरोव (Pavel Durov) कई बार बता चुके हैं कि कंपनी पारंपरिक तरीके से बड़े HR विभाग और बड़ी मैनेजमेंट टीम के साथ काम नहीं करती।

End of Feed