WhatsApp Payments में नया अपडेट, पैसे भेजते वक्त चुनें अपनी पसंद का Background

WhatsApp पर पेमेंट बैकग्राउंड बदलने के लिए सबसे पहले उस कॉन्टैक्ट की चैट खोलें, जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं। इसके बाद Attach (पेपर क्लिप) > Payments पर टैप करें। अब जितनी रकम भेजनी है, उसे दर्ज करें। इसके बाद Background आइकन पर टैप करें।

WhatsApp ने अपने पेमेंट फीचर को और ज्यादा पर्सनल बनाने के लिए एक नया विकल्प पेश किया है। अब यूजर्स WhatsApp Payments के जरिए पैसे भेजते समय पेमेंट मैसेज में अपनी पसंद का कलरफुल बैकग्राउंड जोड़ सकेंगे। इससे पहले पेमेंट मैसेज सामान्य और सादा दिखाई देता था, लेकिन नए फीचर की मदद से इसे ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकेगा।

WhatsApp पर पेमेंट बैकग्राउंड कैसे बदलें?

WhatsApp पर पेमेंट बैकग्राउंड कैसे बदलें?

पेमेंट मैसेज में लगा सकेंगे अलग-अलग बैकग्राउंड

नए फीचर के तहत यूजर्स को पेमेंट भेजते समय कई तरह के बैकग्राउंड डिजाइन चुनने का विकल्प मिलेगा। बैकग्राउंड चुनने के बाद यूजर पेमेंट के साथ एक नोट या मैसेज भी जोड़ सकता है। यानी दोस्तों, परिवार या किसी बिजनेस को पैसे भेजते समय ट्रांजैक्शन को थोड़ा ज्यादा पर्सनल बनाया जा सकेगा। यह फीचर सिर्फ WhatsApp के जरिए किए जाने वाले पेमेंट के लिए उपलब्ध है। इसका असर सामान्य WhatsApp चैट के बैकग्राउंड या थीम पर नहीं पड़ेगा।

End of Feed