AI, डेटा और रिसर्च से इस फिल्ड में युवाओं को मिलेगी एंट्री, ये ऐप स्किल वाले यूथ को देगा सही मौका

इस डिजिटल ऐप पर मिलने वाली कुछ दूसरी सुविधाओं के बारे में बात करें तो इसमें आप क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण में पार्टिशिपेट कर पाएंगे। रियल टाइम में रुझानों को जान पाएंगे। ऐप आपको हर एक क्षेत्र की छोटी बड़ी जानकारी देने वाला है।

पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। इंटरनेट की पहुंच ने जहां डेली रूटीन के कई सारे काम को बेहद आसान बना दिया वहीं दूसरी तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एंट्री के बाद कई मुश्किल काम चुटकियों में होने लगे। AI की मदद अब रिसर्च के काम में भी लिया जा रहा है। ऐप्स डेवलपर्स भी अब अधिकांश ऐप्स को एआई के साथ इंटीग्रेट करके लॉन्च कर रहे हैं। ऐसा ही एक ऐप है लोगसभा (Logsabha) जिसमें आपको एआई की मदद से राजनीतिक दुनिया की कई सारी सर्विसेस मिलने वाली है।

App

ऐप में नागरिकों को मिलेगी कई बड़ी सुविधाएं।(फोटो क्रेडिट-iStock)

लोगसभा (Logsabha) एक ऐसा ऐप है जिसमें आपको राजनीतिक दुनिया की बड़ी जानकारी के साथ फैक्चुअल डेटा बेस्ड एनॉलिसिस रिपोर्ट मिलेगी। इसमें आपको राजनीतिक विश्लेषण, निर्वाचन क्षेत्र स्तर की रिसर्च और जनभागीदारी के उपयोगी टूल्स मिलने वाले हैं।

End of Feed