13 जुलाई से बंद होगा Netflix का यह सस्ता प्लान, इन यूजर्स को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

Netflix Base Ad-Free Plan: भारत में नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये में आता है। इस प्लान में मोबाइल एक्सेस मिलता है। इसमें 480P पर कंटेंट देख सकते हैं। वहीं इसके अलावा कंपनी 3 अन्य प्लान भी ऑफर करती है, जिनकी कीमत क्रमशः 199 रुपये, 499 रुपये और 649 रुपये है।

Netflix Base Ad-Free Plan: नेटफ्लिक्स ने 13 जुलाई से अपना सबसे सस्ता एड-फ्री प्लान बंद करने की तैयारी कर ली है। ऐसे में यूजर्स को एड-फ्री प्लान के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। यदि यूजर्स अपना प्लान अपग्रेड नहीं करते हैं तो उन्हें कंटेंट के साथ विज्ञापन भी देखना होगा। बता दें कि कंपनी जनवरी में ही अपने बेसिक टियर को खत्म करने की घोषणा कर चुकी है।

Netflix Base Ad-Free Plan

Netflix Base Ad-Free Plan

Reddit पर यूजर्स कर रहे शिकायत

बेसिक एड-फ्री प्लान बंद होने को लेकर कुछ यूजर्स ने Reddit पर रिपोर्ट की है। यूजर्स ने कहा कि उन्हें कंपनी मेंबरशिप जारी रखने के लिए नया प्लान लेने के लिए कह रही है। यूजर्स को विज्ञापनों के साथ $6.99 प्लान, $15.49 एड-फ्री प्लान या $22.99 एड-फ्री 4K प्लान के बीच सिलेक्ट करना होगा।

End of Feed