Netflix में स्ट्रीमिंग का मिलेगा नया एक्सपीरियंस, आ गया शॉर्ट वीडियो वाला 'Clips' फीचर

नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर्स के लिए Clips फीचर को रोलआउट कर दिया है। इसके जरिए आप स्ट्रीमिंग ऐप पर ही रील्स जैसी शॉर्ट वीडियो का एक्सपीरियंस ले पाएंगे। इसके साथ ही आप शॉर्ट वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर पाएंगे।

Netflix clips feature: दिग्गज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपने फैंस के लिए समय-समय पर नए नए फीचर्स लाता रहता है। अगर आप अपने फोन पर नेटफ्लिक्स इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी गुड न्यूज है। अब आपका ओटीटी स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है। दरअसल नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर्स के लिए Clips नाम का एक बड़े काम का फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए अब आप नेटफ्लिक्स पर इंस्टाग्राम रील्स अनुभव ले पाएंगे।

Netflix (6)

नेटफ्लिक्स ने करोड़ों यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया शॉर्ट वीडियो फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)

नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर्स के लिए Clips फीचर को रोलआउट कर दिया है। इसके जरिए आप स्ट्रीमिंग ऐप पर ही रील्स जैसी शॉर्ट वीडियो का एक्सपीरियंस ले पाएंगे। बता दें कि नेटफ्लिक्स में मिलने वाली रील्स इंस्टाग्राम की तरह किसी क्रिएटर्स की रील्स नहीं होगी बल्कि इसमें आपको नेटफ्लिक्स के टॉप वेब सीरीज और मूवी के धमाकेदार सीन देखने को मिलेंगे।

End of Feed