बिना इंटरनेट चाहिए सिर्फ कॉलिंग? Jio ने लॉन्च किए सस्ते Voice Only रिचार्ज प्लान

अगर आपको मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं है और सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो Jio ने आपके लिए नए प्लान पेश किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत 147 रुपये है और इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

मोबाइल रिचार्ज कराने वालों के लिए रिलायंस जियो ने नए प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने Airtel और Vodafone Idea (Vi) के बाद अपने ग्राहकों के लिए Voice Only रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी, लेकिन वे सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इन प्लान को TRAI के निर्देशों के तहत पेश किया गया है। खास बात यह है कि इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 147 रुपये रखी गई है। ऐसे ग्राहक जिन्हें मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं है और सिर्फ फोन पर बात करने के लिए रिचार्ज कराना है, उनके लिए ये प्लान काम के हो सकते हैं।

Jio Recharge Plan

147 रुपये से शुरू है जियो का Voice Only प्लान

जियो का सबसे सस्ता Voice Only प्लान 147 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को 22 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा प्लान में कुल 300 SMS भी दिए जाते हैं। कम कीमत में कॉलिंग की सुविधा चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक विकल्प है।

End of Feed