National Selfie Day 2024: क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहली सेल्फी 1880 के दशक में त्रिपुरा के तत्कालीन राजा और रानी ने ली थी। वैसे, तब सोशल मीडिया नहीं था। लेकिन, आज के डिजिटल युग में अगर यह सोशल मीडिया पर नहीं है, तो इसका मतलब है कि यह हुआ ही नहीं। सेल्फी हमारी पॉप संस्कृति का हिस्सा बन गई है और खुद को अभिव्यक्त करने का एक लोकप्रिय तरीका बन गई है। अपने आस-पास देखें, तो आप पाएंगे कि बहुत से लोग अपने फोन का कैमरा उठाकर अपने पलों को कैद कर रहे हैं - वास्तव में, यह हमारी सहज क्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा बन गया है। हर कोई अपना बेस्ट रूप दिखाना चाहता है, चाहे वह डक फेस हो, मिरर सेल्फी हो या ब्लर सेल्फी या कैंडिड फैमिली मोमेंट को कैद करना। यहा कुछ टिप्स और ट्रिक्स दिए गए हैं जो आपको अपने सेल्फी गेम में महारत हासिल करने में मदद कर सकते हैं।
National Selfie Day 2024 (Image- Istock)
हाई क्वालिटी और चमकदार फोटो के लिए लाइट
सेल्फी क्लिक करना जितना आसान लगता है, उतना आसान नहीं है, सही एंगल, कैमरे के साथ-साथ अच्छी लाइटकी भी जरूरत होती है। अच्छी लाइट में न सिर्फ फोटो शार्प आती है, बल्कि इसमें क्लियरिटी भी काफी सही होती है और इसे बाद में एडिट करने में भी आसानी रहती है। अच्छी फोटो क्लिक करने के लिए आप रिंग लाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट में पोर्टेबल लाइट का भी ऑप्शन है और बहुत कम कीमत में मिल जाती हैं।
SanDisk Ultra Dual Drive Go
स्टोरेज की चिंता ऐसे करें खत्म
यदि आप फोन की कम स्टोरेज से परेशान हैं तो आप यूएसबी टाइप-सी वाली पेन ड्राइव खरीद सकते हैं। इसकी मदद से फटाफट मोबाइल डेटा को ट्रांसफर किया जा सकता है। यानी स्टोरेज की समस्या खत्म। आप सैनडिस्क का सैनडिस्क अल्ट्रा डुअल ड्राइव गो यूएसबी टाइप-सीटीएम 128 जीबी खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 1109 रुपये है। इसके साथ 400 एमबी/सेकंड की फास्ट ट्रांसफर स्पीड मिलती है। सैनडिस्क अल्ट्रा डुअल ड्राइव गो 1 टीबी तक स्टोरेज भी ऑफर करता है। यानी कितनी भी फोटो-वीडियो क्लिक करो स्टोरेज की दिक्कत खत्म हो जाएगी। यदि आप आईओएस यूजर्स हैं तो सैनडिस्क आईएक्सपैंड फ्लैश ड्राइव लक्स का विकल्प भी चुन सकते हैं।
प्रो शॉट के लिए मिनी लेंस
कैमरा लेंस लगाने से आपकी स्मार्टफोन फोटोग्राफी में काफी बदलाव आ सकता है। यानी आप सिर्फ एक लेंस की मदद से इसे नॉर्मल से प्रो लेबल पर ले जा सकते हैं। ये लेंस पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट होते हैं और इनकी मदद से कई शानदार शॉट ले सकते हैं। जैसे कि वाइडर एंगल से लेकर शार्प फोकस और यहां तक कि स्पेशलाइज्ड क्लोज, मैक्रो, फिशआई शॉट तक। यह काफी यूजफुल हो सकता है। आप 100 रुपये की शुरुआती कीमत में मिनी लेंस खरीद सकते हैं।
Selfie Stick (image-iStock)
सेल्फी स्टिक से मजा होगा डबल
अक्सर आपने Vblog शूट करने वालों को सेल्फी स्टिक की मदद से शूट करते देखा होगा। सेल्फी स्टिक काफी काम की चीज है। आजकल मार्केट में 2 इन 1 सेल्फी स्टिक भी मिलती हैं, जो फोटो और सेल्फी लेने में मदद करती हैं। आप इसकी मदद से शानदार और बिना ब्लर किए हुए फोटो क्लिक कर सकते हैं। आप 150 से 1000 रुपये की कीमत में बढ़िया क्वालिटी की सेल्फी स्टिक खरीद सकते हैं। इसके साथ लाइट और ब्लूटूथ रिमोट भी मिलता है जो आपकी मोबाइल फोटोग्राफी में चार चांद लगा सकता है।
