AI-इनेबल्ड डिजिटल इकोनॉमी पर नंदन नीलेकणि ने कही बड़ी बात, एक अरब भारतीयों के लिए यही सही समय

AI-Enabled Digital Economy: इंफोसिस के सह-संस्थापक और आधार आर्किटेक्ट नंदन नीलेकणि ने कहा कि एक अरब भारतीयों को एआई-इनेबल्ड डिजिटल इकोनॉमी में लाने का सही समय है।

AI-Enabled Digital Economy: इंफोसिस के सह-संस्थापक और आधार आर्किटेक्ट नंदन नीलेकणि के मुताबिक भारत की लैंग्वेज डायवर्सिटी के अनुकूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सॉल्यूशन लाए जाने की तत्काल जरुरत है, ताकि एक अरब भारतीयों को एआई-इनेबल्ड डिजिटल इकोनॉमी में लाया जा सके। उन्होंने आर्कम वेंचर्स के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि एआई4भारत जैसे ओपन-सोर्स एआई मॉडल भारतीय भाषा डेटासेट बनाने के लिए काम कर रहे हैं, जो कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में एआई-ड्रिवन सेवाओं को सशक्त बना सकते हैं।

Nandan Nilekani, AI-Driven Digital Economy

इंफोसिस के सह-संस्थापक और आधार आर्किटेक्ट नंदन नीलेकणि

सरकार ‘ओपन एग्री नेटवर्क’ नाम की एक पहल पर काम कर रही है, जो किसानों को रियल टाइम कृषि से जुड़ी जानकारी देने के लिए एआई का इस्तेमाल करेगी। उनके अनुसार, एक और बड़ा बदलाव किफायती स्मार्टफोन की पहुंच से आएगा। नीलेकणि ने सभा को बताया कि यह एक बड़ा अनलॉक है, जहां हम एक अरब भारतीयों तक पहुंचने के लिए टेक्नोलॉजी, डीपीआई और एआई का इस्तेमाल करते हैं।

End of Feed