Motorola ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन, Jio से हुई साझेदारी

मोटोरोला ने अपने नए एक नए और सबसे महंगे फोन Motorola Razr Fold को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके लिए Jio के साथ साझेदारी भी हुई है। यह फोन पहली बार MWC 2026 में पेश हुआ था।

Motorola ने भारत में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस डिवाइस को सबसे पहले मार्च 2026 में आयोजित Mobile World Congress (MWC 2026) के दौरान ग्लोबली पेश किया था। यह नया फोल्डेबल स्मार्टफोन बड़ी इनर स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ बाजार में उतारा गया है।

Motorola Razr Fold

Motorola ने भारत में लॉन्च किया 1,49,999 रुपये का स्मार्टफोन, Jio से हुई साझेदारी

कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Motorola Razr Fold की शुरुआती कीमत भारत में 1,49,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। कंपनी ने FIFA World Cup 26 Collection एडिशन भी पेश किया है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये रखी गई है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

End of Feed