Motorola के सबसे महंगे फोन की बिक्री शुरू, 16GB रैम से है लैस

Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की मेन फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है, जबकि बाहर की तरफ 6.6 इंच का कवर स्क्रीन मिलता है। स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

Motorola ने अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold भारत में बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया था, जबकि इसकी पहली झलक मार्च में आयोजित Mobile World Congress 2026 में दिखाई गई थी। यह फोन प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है।

Motorola Razr Fold

Motorola के सबसे महंगे फोन की बिक्री शुरू, 16GB रैम से है लैस

बड़ी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की मेन फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है, जबकि बाहर की तरफ 6.6 इंच का कवर स्क्रीन मिलता है। स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह डिवाइस Android 16 पर चलता है और इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इस फोल्डेबल फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा सिस्टम बेहतर डिटेल और लो-लाइट फोटोग्राफी का अनुभव देगा। प्रीमियम कैमरा फीचर्स के कारण यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स को भी आकर्षित कर सकता है।

End of Feed