अगर आप एक नया फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला एक नया फ्लिप फोन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ग्लोबल मार्केट में Moto Razr 60 और Moto Buds Loop ओपन-ईयर ईयरबड्स के क्रिस्टल वेरिएंट को पेश किया था। अब मोटोराल अपने इन स्पेशल एडिशन को भारतीय फैंस के लिए मार्केट में लाने जा रहा है।
मोटोरोला बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट- Motorola)
Moto Razr 60 और Moto Buds Loop ओपन-ईयर ईयरबड्स को लेकर फ्लिपकार्ट की तरफ से टीजर जारी किया गया है। इससे यह साफ हो जाता है कि इन डिवाइसेस को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। मोटोरोला ने इन्हें इस फ्लिप फोन व ईयरबड्स को Pantone Ice Melt कलर में पेश किया है।
आपको बता दें कि मोटोरोला ने Moto Razr 60 और Moto Buds Loop में Swarovski के क्रिस्टल जड़े हुए हैं जिससे यह काफी प्रीमियन लगते हैं। फ्लिपकार्ट टीजर के मुताबिक इन प्रमियम डिवाइसेस को 1 सितंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ही कंपनी के ‘Brilliant Collection’ का हिस्सा हैं। कंपनी ने इससे पहले Moto Razr 60 के स्टैंडर्ड वर्जन को इसी साल मई के महीने में लॉन्च किया था।
Moto Razr 60 की कीमत और फीचर्स
आपको बात दें कि Moto Razr 60 को कंपनी ने 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें 6.96 इंच का इनर डिस्प्ले दिया है। इसमें आपको FlexView FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसके आउटर साइड में आपको 3.63 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। डिस्प्ले को सेफ रखने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है।
स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU का सपोर्ट दिया है। इस फ्लिप स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट कैमरा दिया गया है। Moto Razr 60 में 4500mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। इसे आप 30W की टर्बो चार्जिंग से फास्ट चार्ज कर पाएंगे।
