टेक एंड गैजेट्स

7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहा Oppo का यह धाकड़ फोन

लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि Oppo F31 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Oppo F31 Pro में Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। दोनों ही फोन 7,000mAh बैटरी के साथ आएंगे और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

Image

इन स्मार्टफोन को Oppo F29 series सीरीज के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा। (फोटो-Oppo)

Oppo F31, Oppo F31 Pro India Launch Date: चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो जल्द ही अपनी नई F31 सीरीज भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo F31 और Oppo F31 Pro सितंबर 12 से 14 के बीच भारतीय बाजार में पेश किए जा सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगी, जो इसे पावर-यूजर्स के लिए दमदार विकल्प बनाती है।

सितंबर में हो सकती है लॉन्चिंग

टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Oppo F31 सीरीज की लॉन्चिंग 12 से 14 सितंबर के बीच भारत में होगी। पिछली Oppo F29 सीरीज मार्च 20 को लॉन्च हुई थी और अब कंपनी इसका अगला वर्जन लेकर आ रही है। इस लाइनअप में Oppo F31, Oppo F31 Pro और Oppo F31 Pro+ जैसे फोन लॉन्च होने की संभावना है।

दमदार बैटरी और प्रोसेसर का मिलेगा सपोर्ट

लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि Oppo F31 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Oppo F31 Pro में Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। दोनों ही फोन 7,000mAh बैटरी के साथ आएंगे और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। यह बैटरी बैकअप लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। खासकर उन यूजर्स के लिए ज्यादा बैटरी बैकअप वाले फोन को प्राथमिकता देते हैं।

डिजाइन और नेटवर्क अपग्रेड्स

कैमरा और चिपसेट में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कंपनी इस बार ड्यूरेबिलिटी और नेटवर्क परफॉर्मेंस पर जोर दे रही है। Oppo F31 सीरीज 360-डिग्री Armour Body के साथ आ सकती है, जिसमें एल्यूमिनियम अलॉय मदरबोर्ड कवर और इम्पैक्ट-एब्जॉर्बिंग एयरबैग जैसी सुरक्षा तकनीकें होंगी। साथ ही नेटवर्क परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए हंटर एंटेना लेआउट और मल्टी-चैनल रिसेप्शन जैसी तकनीकें भी अपग्रेड की जा सकती हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article