टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp यूजर्स की हुई मौज, आने वाला है धमाकेदार वॉइसमेल फीचर, मिलेगी बड़ी सुविधा

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। वॉट्सऐप बहुत जल्द अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने जा रहा है। WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को एक नया कॉलिंग अनुभव देने वाला है।

Image

वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स की होने वाली है मौज। (फोटो क्रेडिट-iStock)

WhatsApp voicemail feature: WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। करीब 4 बिलियन से अधिक लोग मौजूदा समय में इसका इस्तेमाल रहे हैं। अपने इजी इंटरफेस और सेफ्टी फीचर्स की बदौलत यह लोगों का फेवरेट इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन चुका है। अगर आप वॉट्सऐप को यूज कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर। कंपनी बहुत जल्द कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर पेश करने वाली है। इस फीचर का नाम वॉइसमेल (Voicemail) है।

WhatsApp ने पिछले कुछ सालों में अपने प्लेटफॉर्म में कई सारे नए फीचर्स जोड़े हैं। कंपनी की तरह से हाल ही में कॉल शेड्यूलिंग का फीचर दिया गया था लेकिन अब कॉलिंग से ही रिलेटेड एक नया फीचर आने वाला है। वॉट्सऐप यूजर्स को यह नया फीचर उस समय काम आने वाला है जब कोई वॉइस कॉल के दौरान जवाब नहीं देगा।

WABetaInfo ने शेयर की जानकारी

वॉट्सऐप पर आने वाले इस नए फीचर की जानकारी कंपनी के अपकमिंग फीचर्स और अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है। जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप ने अपकमिंग वॉइसमेल फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को वॉइसकॉल करने के बाद अगर जवाब नहीं मिलता तो उसे वॉइस मैसेज भेज सकते हैं।

WABetainfo के मुताबिक अगर कोई यूजर को वॉइस कॉल का जवाब नहीं मिलता तो अब उसे कॉल स्क्रीन पर एक नया ऑप्शन दिखाई देता है। इस ऑप्शन की मदद से यूजर्स तुरंत अपनी कॉल रिकॉर्ड करके वॉइस मैसेज भेज सकता है। यह ऑप्शन यूजर्स को उस चैट में भी दिखाई देगा जहां पर मिस्ड कॉल हुई थी। WABetainfo के अनुसार यूजर्स जल्द ही मिस्ड कॉल चुनकर रिमाइंडर नोटिफिकेशन सेट कर पाएंगे। इसके बाद वॉट्सऐप यूजर्स को उस कॉल के बारे में रिमाइंड कराएगा।

वॉइसमेल की इस सुविधा को कंपनी iOS और एंड्रॉयड दोनों ही यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा। हालांकि अभी इसकी कोई ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, उम्मीद है कि बीटा टेस्टिंग के बाद जल्द ही इसे रेगुलर यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article