10200mAh की बैटरी के साथ Moto ने भारत में लॉन्च किया नया टैबलेट, मिलेगी शानदार डिस्प्ले

Moto Pad 70 की कनेक्टिविटी की बात है तो इसमें 5G, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.2, USB-C पोर्ट और pogo-pin कनेक्टर दिया गया है। इसे IP52 की रेटिंग भी मिली है। टैब में Moto Pen का भी सपोर्ट है और 10,200mAh की बैटरी है जो कि 68W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैब का वजन 530 ग्राम है।

मोटोरोला ने अपने नए टैबलेट Moto Pad 70 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने Moto Pad 70 में बड़ी बैटरी के साथ 12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया है जिसके साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट है। Moto Pad 70 में 10,200mAh की बैटरी है जिसके साथ 68W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Moto Pad 70 में मीडियाटेक Dimensity 6400 प्रोसेसर है और Moto Pen भी बॉक्स में मिलेगा।

Moto Pad 70

Moto Pad 70 की स्पेसिफिकेशन/Photo-Motorola

Moto Pad 70 की कीमत

Moto Pad 70 की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये है। Moto Pad 70 की बिक्री 15 अगस्त से फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से होगी।

End of Feed