10 जुलाई को लॉन्च होगा Moto G85 5G, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप वाली डिस्प्ले, जानें फीचर्स

Moto G85 5G India Launch: मोटोरोल के मिड रेंज फोन को दमदार कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरे से लैस किया जाएगा। इस फोन में 5000mAh बैटरी और 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आएगा। इसे फ्लिपकार्ड से खरीदा जा सकेगा।

Moto G85 5G: मोटोरोला ने अपने मिड रेंज फोन मोटो जी85 5जी (Moto G85 5G) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन दमदार कैमरा सेटअप और दमदार डिस्प्ले से लैस होने वाला है। फोन में आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेट रेट वाली pOLED डिस्प्ले देखने मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

End of Feed