इस नए स्मार्टफोन में मौजूद है 108MP का कैमरा, कीमत 19 हजार रुपये से कम, इस दिन होगी सेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 10:41 AM IST

Motorola ने भारत में 20 हजार रुपये से कम में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ये एक 4G स्मार्टफोन है। इसमें 108MP कैमरा दिया गया है।

Moto G72 को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया। ये कंपनी की G सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इसे MediaTek G99 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 108MP का है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।

Moto G72

Moto G72

कीमत

Moto G72 की कीमत सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से 12 अक्टूबर से की जाएगी। ग्राहक लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत इस फोन को 14,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद पाएंगे। इसमें 3000 रुपये एक्सचेंज डिस्काउंट और चुनिंदा बैंकों के साथ 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट शामिल होगा।

End of Feed