108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Moto G47, इसमे मिलेगी मिलिट्री ग्रेड मजबूती, जानें कीमत और फीचर्स

मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर डिजाइन कर पाएंगे। इसका बड़ा फायदा यह है कि अगर फोन ऊंचाई से गिर भी जाता है तो भी डिवाइस पूरी तरह से सेफ रहेगा।

मोटोरोला ने इस साल अब तक कई स्मार्टफोन्स बाजार में उतारे हैं। अभी भी कंपनी का पिटारा पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है। मोटोरोला ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिया है। आपको बता दें कि मोटोरोला अब अपने फैंस के लिए Moto G47 लेकर आ गया है। अगर आप कम कीमत में एक फ्लैगशिप फीचर्स और कैमरा सेंट्रिक वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो मोटो का यह स्मार्टफोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Mototrola

मोटोरोला ने इस साल कई सारे नए स्मार्टफोन्स बाजार में उतारे हैं।

मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा

मोटोरोला का नया Moto G47 एक मल्टी पर्पज स्मार्टफोन है। अगर आपको एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जिससे आप डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग वाले टास्क कर सकें तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको चिपसेट से लेकर कैमरा सेंसर तक सब कुछ टॉप नॉच मिलने वाला है। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर डिजाइन कर पाएंगे। इसका बड़ा फायदा यह है कि अगर फोन ऊंचाई से गिर भी जाता है तो भी डिवाइस पूरी तरह से सेफ रहेगा। इसमें कंपनी ने IP54 की रेटिंग भी दी है।

End of Feed