मोबाइल डेटा या Wi-Fi: कौन ज्यादा बैटरी खाता है? बार-बार जार्जिंग की टेंशन होगी खत्म

अगर आप मोबाइल डेटा और वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं तो क्या आपको मालूम है कि इनमें कौन ज्यादा बैटरी की खपत करता है। अगर आप बार-बार फोन को चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहते हैं तो आपके लिए इसे जानना बेहद जरूरी है।

स्मार्टफोन आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे सोशल मीडिया चलाना हो, वीडियो स्ट्रीमिंग करनी हो या ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करनी हो, इंटरनेट कनेक्टिविटी हर समय जरूरी रहती है। स्मार्टफोन में इंटरनेट चलाने के लिए हम आमतौर पर दो तरीके इस्तेमाल करते हैं जिसमें WiFi और Mobile Data शामिल हैं। क्या आपको इस बाच की जानकारी है कि इन दोनों ही माध्यम में से कौन ज्यादा बैटरी की खपत करता है? आइए आपको आज इसी टॉपिक की जानकारी देते हैं।

Mobile data WiFi

अगर आप लगातार वाईफाई कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बैटरी की खपत कम होगी। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आपको बता दें कि कुछ यूजर्स का कहना है कि जब वे WiFi से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो फोन की बैटरी ज्यादा चलती है और वहीं मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करने से बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है। आइए आपको बताते हैं कि इसके पीछे का क्या कारण है और क्या सच में बैटरी जल्द खत्म होने के पीछे इंटरनेट का माध्यम एक कारण बन सकता है?

End of Feed