New Rule July 2024: जुलाई से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। सिम कार्ड खरीदने की प्रक्रिया और मोबाइल रिचार्ज के नियमों में बदलाव शामिल हैं। सिम कार्ड के लिए KYC प्रक्रिया सख्त होगी और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के नियम भी बदलेंगे। इसके अलावा बैंकिंग से जुड़े नियम भी संशोधित होंगे, जिससे वित्तीय लेन-देन पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं जुलाई में ही नई टैरिफ की कीमतें लागू होंगी। चलिए जानते हैं जुलाई में होने वाले मुख्य बदलाव के बारे में...
New Rule July 2024 (image-Istock)
MNP के नियमों में बदलाव
एक जुलाई से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी जिसे हम MNP भी कहते हैं, के नियम बदल जाएंगे। ट्राई ने सिम स्वैप फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम को रोकने के लिए यह बदलाव किए हैं। इसमें यदि यूजर्स नई सिम खरीदता है या सिम पोर्ट कराना है तो उसे टेलीकॉम कंपनी बदलने के लिए कम से कम सात दिन का इंतजार करना पड़ेगा। यानी इससे पहले सिम को पोर्ट नहीं किया जा सकेगा।
क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट
1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में भी बदलाव हो रहा है। इसमें नया भारत बिल पेमेंट सिस्टम लाया गया है। यानी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करना होगा।
3 जुलाई से महंगा होगा रिचार्ज कराना
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वीआई ने रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। टैरिफ प्लान की नई कीमतें 3 जुलाई से लागू होंगी। टेलीकॉम कंपनियों ने 10% से 20% कीमतें बढ़ाई हैं। जियो दो पॉपुलर रिचार्ज प्लान को बंद भी किया है। वहीं अनलिमिटेड फ्री 5G ऑफर को लेकर भी बदलाव किया गया है।
