Microsoft Surface Laptop 7, Surface Pro 11: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एआई फीचर वाले लैपटॉप Microsoft Surface Laptop 7 और Surface Pro 11 को भारत में खरीदारी के लिए उपलब्ध कर दिया है। पिछले महीने ही इन Surface डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था, अब भारतीय यूजर्स भी इन पावरफुल मशीन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन लैपटॉप को Snapdragon X सीरीज चिपसेट से लैस किया गया है। लैपटॉप की खास बात यह है कि इसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इन डिवाइस को Copilot+ PC कहा है।
Microsoft Surface Laptop 7, Surface Pro 11 (Image-Microsoft)
Microsoft Surface Pro की कीमत
| सरफेस प्रो 11वां वर्जन | भारत में कीमत |
| स्नैपड्रैगन एक्स प्लस, 16 जीबी रैम, 256 जीबी एसएसडी (प्लेटिनम कलर) | 116,999 रुपये |
| स्नैपड्रैगन एक्स प्लस, 16 जीबी रैम, 512 जीबी एसएसडी (प्लेटिनम और ब्लैक कलर) | 134,999 रुपये |
| स्नैपड्रैगन एक्स एलीट, 16 जीबी रैम, 512 जीबी एसएसडी, ओएलईडी डिस्प्ले (प्लेटिनम और ब्लैक कलर) | 165,999 रुपये |
| स्नैपड्रैगन एक्स एलीट, 16 जीबी रैम, 1 टीबी एसएसडी, ओएलईडी डिस्प्ले (ब्लैक कलर) | 185,999 रुपये |
| स्नैपड्रैगन एक्स एलीट, 32 जीबी रैम, 1 टीबी एसएसडी, ओएलईडी डिस्प्ले (प्लेटिनम कलर) | 237,999 रुपये |
Microsoft Surface Laptop 7 (13 इंच) की कीमत
| सरफेस लैपटॉप 7वां वर्जन – 13.8” | भारत में कीमत |
| स्नैपड्रैगन एक्स प्लस, 16GB RAM, 256GB SSD (प्लेटिनम कलर) | 116,999 रुपये |
| स्नैपड्रैगन एक्स प्लस, 16GB RAM, 512GB SSD (प्लेटिनम और ब्लैक कलर) | 134,999 रुपये |
| स्नैपड्रैगन एक्स एलीट, 16GB RAM, 512GB SSD (ब्लैक कलर) | 154,999 रुपये |
| स्नैपड्रैगन एक्स एलीट, 16GB RAM, 1TB SSD (ब्लैक कलर) | 175,999 रुपये |
| स्नैपड्रैगन एक्स एलीट, 32GB RAM, 1TB SSD (ब्लैक कलर) | 207,999 रुपये |
Microsoft Surface Laptop 7 (15 इंच) की कीमत
| सरफेस लैपटॉप 7वां वर्जन– 15” | भारत में कीमत |
| स्नैपड्रैगन एक्स एलीट, 16GB रैम, 256GB SSD (प्लैटिनम कलर) | 142,999 रुपये |
| स्नैपड्रैगन एक्स एलीट, 16GB रैम, 512GB SSD (ब्लैक कलर) | 163,999 रुपये |
| स्नैपड्रैगन एक्स एलीट, 16GB रैम, 1TB SSD (ब्लैक कलर) | 183,999 रुपये |
Microsoft Surface Laptop 7, Surface Pro 11: स्पेसिफिकेशन
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 11 में 13 इंच का डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके साथ LCD और OLED दोनों स्क्रीन के ऑप्शन मिलते हैं। लैपटॉप स्नैपड्रैगन X प्लस और एलीट चिपसेट के साथ क्वालकॉम हेक्सागन न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) से लैस है। वहीं सरफेस लैपटॉप 7 में 13.5 इंच और 15 इंच डिस्प्ले वेरिएंट मिलता है। डिस्प्ले के साथ टच सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और डॉल्बी विजन IQ का भी सपोर्ट है।
सरफेस प्रो में एक फ्लेक्स कीबोर्ड भी है जिसे आप डिवाइस से अलग कर सकते हैं। लैपटॉप 165 डिग्री हिंज वाला किकस्टैंड, एक कस्टमाइजेबल हैप्टिक टचपैड और इंटीग्रेटेड पेन स्टोरेज के साथ आता है। यह 65W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। लैपटॉप में 10MP अल्ट्रा HD रियर-फेसिंग ऑटोफोकस कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
