Microsoft Layoff: माइक्रोसॉफ्ट 1900 कर्मचारियों को भेजेगा घर, गेमिंग डिवीजन में करेगा छंटनी

Microsoft Layoff: माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग के सीईओ फिल स्पेंसर ने एक आंतरिक ज्ञापन में कहा, "हमने अपनी टीम के 22,000 लोगों में से लगभग 1,900 भूमिकाओं को कम करने का दर्दनाक निर्णय लिया है।

Microsoft Layoff: साल 2024 टेक सेक्टर के लिए मुसीबत बन रहा है। लगातार हो रही छंटनी में अब टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट भी शामिल हो गई है। माइक्रोसॉफ्ट की हाल ही में अधिगृहित गेमिंग कंपनी एक्टिवेशन ब्लिजार्ड के साथ-साथ एक्सबॉक्स में भी कम से कम 1,900 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। नौकरी में कटौती से माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग डिवीजन के लगभग 22,000 कर्मचारियों में से करीब आठ प्रतिशत लोग प्रभावित होंगे।

1,900 कर्मचारी होंगे प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग के सीईओ फिल स्पेंसर ने गुरुवार को एक आंतरिक ज्ञापन में कहा, "हमने अपनी टीम के 22,000 लोगों में से लगभग 1,900 भूमिकाओं को कम करने का दर्दनाक निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा, "जो लोग इन कटौतियों से सीधे तौर पर प्रभावित हैं, उन्होंने एक्टिविजन ब्लिजार्ड, जेनीमैक्स और एक्सबॉक्स टीमों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्हें जो कुछ भी हासिल हुआ है उस पर उन्हें गर्व होना चाहिए।"

End of Feed