Windows 10 यूजर्स के लिए राहत, Microsoft ने बढ़ाया सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट

Microsoft ने चेतावनी दी है कि ESU में शामिल हुए बिना Windows 10 डिवाइस वायरस और मैलवेयर के प्रति ज्यादा कमजोर हो सकते हैं। इसलिए जो यूजर्स अभी भी Windows 10 इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी रखना जरूरी होगा।

पुराने Windows 10 कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए राहत की खबर है। Microsoft ने Windows 10 के Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। अब पुराने पीसी को अक्टूबर 2027 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।

Windows 11

Windows 10 सपोर्ट खत्म होने के बाद लिया गया फैसला

Windows 10 सपोर्ट खत्म होने के बाद लिया गया फैसला

Microsoft ने पिछले साल Windows 10 का आधिकारिक सपोर्ट खत्म कर दिया था। कंपनी ने उस समय यूजर्स को Windows 11 पर अपग्रेड करने की सलाह दी थी। जिन कंप्यूटरों में Windows 11 चलाने के लिए जरूरी हार्डवेयर मौजूद नहीं है, उनके लिए ESU प्रोग्राम शुरू किया गया था। यह प्रोग्राम अक्टूबर 2026 में खत्म होने वाला था, लेकिन अब कंपनी ने इसे एक साल और बढ़ा दिया है।

End of Feed