Instagram पर बड़ा आरोप! युवाओं को लती बनाने के लिए डिजाइन किया गया प्लेटफॉर्म? Meta पर शुरू हुआ मुकदमा

अमेरिका में मेटा प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ एक बड़ा मुकदमा शुरू हुआ है। आरोप है कि कंपनी ने इंस्टाग्राम को कुछ इस तरह से तैयार किया है कि यूजर्स खासकर किशोर इसके आदी बन रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गया है। अमेरिका के टेनेसी (Tennessee) स्टेट में मेटा प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ एक बड़ा मुकदमा शुरू हुआ है। आरोप है कि कंपनी ने इंस्टाग्राम को कुछ इस तरह डिजाइन किया कि यूजर्स, खासकर किशोर (Teenagers) ज्यादा से ज्यादा समय तक इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। स्टेट का दावा है कि मेटा ने प्लेटफॉर्म से जुड़े संभावित मानसिक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में पूरी जानकारी पब्लिक नहीं की और ऐसे फीचर्स का इस्तेमाल जारी रखा जो युवाओं में लत (Addiction) जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं।

meta instagram lawsuit tennessee

युवाओं को इंस्टाग्राम की लग रही लत (Photo: iStock)

क्या हैं Meta पर लगे आरोप?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेनेसी के अटॉर्नी जनरल ने आरोप लगाया है कि मेटा ने इंस्टाग्राम में ऐसे फीचर्स शामिल किए, जो यूजर्स को बार-बार ऐप खोलने और लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए उकसाते हैं। आरोपों में ऑटोप्ले (Autoplay), बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन, गायब होने वाला कंटेंट (Disappearing Content) और लगातार कंटेंट दिखाने वाले डिजाइन जैसे फीचर्स का जिक्र किया गया है। स्टेट का कहना है कि कंपनी के पास ऐसी इंटरनल रिसर्च मौजूद थी, जिनमें किशोरों पर प्लेटफॉर्म के संभावित नकारात्मक प्रभावों की जानकारी थी, लेकिन इन तथ्यों को स्पष्ट रूप से पेश नहीं किया गया।

End of Feed