Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus प्लान लॉन्च, बदल जाएगा सोशल मीडिया का एक्सपीरियंस

इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप चलाने वालों को अब एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। Meta ने करोड़ों यूजर्स के लिए भारत में तीनों प्लेटफॉर्म्स पर पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है।

अगर आप Instagram, WhatsApp या Facebook इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मेटा की तरफ से भारतीय यूजर्स के लिए भी पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिए गए हैं। कंपनी ने तीनों ही प्लेटफॉर्म के लिए पेड सब्सक्रिप्शन पेश रोलआउट किया है। कंपनी के नए सब्सक्रिप्शन प्लान प्लेटफॉर्म के यूजर्स को कुछ यूनिक फीचर्स उपलब्ध कराएंगे। इससे यूजर्स को कस्टमाइजेशन, एनालिटिक्स और इंगेजमेंट टूल्स मिलेंगे।

WhatsApp Facebook Instagram

नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान में आपको कई सारे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

अगर आप इंस्टाग्राम चला रहे हैं तो अब आपको प्रोफाइल कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें आप नई थीम इस्तेमाल कर पाएंगे, इसके अलावा आपको कछ अलग फॉन्ट स्टाइल भी मिलेंगे। वहीं वॉट्सऐप यूजर्स को नए सब्सक्रिप्शन प्लान लेने के बाद चैट थीम, एनिमेटेड स्टिकर्स और कस्टम रिंगटोन का ऑप्शन मिलेगा।

End of Feed