Meta कर रहा AI स्टोरी ऐप की टेस्टिंग, बच्चों के लिए फोटो से बनाएगा कहानियां

StoryKit, Meta की AI रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस साल कंपनी ने अपने पुराने Llama AI मॉडल की जगह Muse Spark नाम का नया AI मॉडल पेश किया था, जिसे Meta Superintelligence Labs ने विकसित किया है।

Meta बच्चों के लिए एक नया AI आधारित स्टोरीटेलिंग ऐप टेस्ट कर रहा है। StoryKit: Personalised Stories नाम का यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बच्चों के लिए उनकी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज्ड कहानियां तैयार करता है। खास बात यह है कि यह सिर्फ कहानी ही नहीं लिखता, बल्कि उसके साथ चित्र, आवाज और बैकग्राउंड म्यूजिक भी तैयार करता है। फिलहाल यह ऐप सीमित क्षेत्रों में टेस्ट किया जा रहा है।

Meta AI StoryKit

Meta के AI विस्तार का हिस्सा है StoryKit

फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों में हो रही टेस्टिंग

सबसे पहले इस ऐप की जानकारी 9to5Mac की रिपोर्ट में सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल StoryKit मेक्सिको में उपलब्ध है, जबकि अमेरिका में इसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि Meta पहले क्षेत्रीय स्तर पर इसकी टेस्टिंग कर रहा है और सफल रहने पर इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है। Meta ने भी TechCrunch को इस ऐप की पुष्टि करते हुए बताया कि यह बच्चों के लिए पर्सनलाइज्ड और कल्पनाशील स्टोरीबुक तैयार करने वाला एक क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग ऐप है।

End of Feed