Facebook की कंपनी पर करोड़ों का जुर्माना, यह गलती पड़ी भारी

Facebook Meta Fined: मेटा ने बयान में कहा, ‘‘यह फैसला 2018 की एक घटना से संबंधित है। समस्या की पहचान होते ही हमने इसे ठीक करने के लिए तुरंत कार्रवाई की।’ कंपनी ने कहा कि उसने इस बारे में प्रभावित लोगों और आयरलैंड के नियामक को सूचित किया था। कंपनी ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

Facebook Meta Fined: यूरोपीय संघ की गोपनीयता निगरानी संस्थाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी मेटा (Meta) पर 25.1 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया। फेसबुक पर 2018 के डेटा उल्लंघन की जांच के बाद यह जुर्माना लगाया गया, जिससे लाखों खाते प्रभावित हुए थे।

End of Feed