Meta ने 7 लाख से ज्यादा Instagram-Facebook अकाउंट डिलीट किए, चेतावनी भी नहीं दी

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के नियम काफी सख्त हो गए हैं। इसी कड़ी में मेटा ने 7 लाख से अधिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को डिलीट कर दिया है।

यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, खासतौर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि Meta ने ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लागू नए कानून के तहत 7.5 लाख से ज्यादा Instagram और Facebook अकाउंट हटा दिए हैं। कंपनी ने दिसंबर से जून के बीच 4.62 लाख संदिग्ध अंडर-16 Instagram अकाउंट और 2.94 लाख Facebook अकाउंट को डीएक्टिवेट किया। यह आंकड़ा जनवरी तक Meta द्वारा हटाए गए अकाउंट की संख्या के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है।

Meta deletes over 7 lakh Instagram and Facebook accounts

Meta ने कहा- कार्रवाई अभी जारी रहेगी

16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन

ऑस्ट्रेलिया में 10 दिसंबर से नया सोशल मीडिया आयु प्रतिबंध लागू हुआ है। इसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट रखने की अनुमति नहीं है। सरकार ने यह कदम बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के संभावित प्रभाव को देखते हुए उठाया है।

End of Feed