HMD ने अपना नया स्मार्टफोन HMD Fuse चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया है। यह फोन खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें कंपनी ने HarmBlock+ पेरेंटल कंट्रोल सूट दिया है। इस फीचर के जरिए माता-पिता सुरक्षित ज़ोन सेट कर सकते हैं, कॉन्टैक्ट्स को व्हाइटलिस्ट कर सकते हैं और ऐप्स पर एक्सेस कंट्रोल लगा सकते हैं।
HMD Fuse/Photo-HMD
फोन की सबसे खास बात यह है कि यह ऑन-डिवाइस AI मॉडल का इस्तेमाल कर अश्लील फोटो और वीडियो को ब्लॉक करता है। यहां तक कि कैमरा व्यूफाइंडर में भी अगर कोई अनुचित कंटेंट आता है, तो उसे क्लिक या स्ट्रीम होने से रोक देता है।
HMD Fuse की कीमत
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो HMD Fuse फिलहाल केवल यूके में Vodafone के जरिए उपलब्ध है। इसके लिए ग्राहकों को GBP 33 (करीब ₹3,877) प्रति माह का कॉन्ट्रैक्ट लेना होगा और इसके साथ GBP 33 (करीब ₹3,500) का अपफ्रंट कॉस्ट भी देना होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फोन जल्द ही ऑस्ट्रेलिया और अन्य बाजारों में भी लॉन्च होगा।
HMD Fuse की स्पेसिफिकेशन
फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.56-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने वर्चुअल RAM सपोर्ट भी दिया है, जिससे इसे 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। Android 15 पर चलने वाला यह डिवाइस तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करेगा।
HMD Fuse का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP प्राइमरी कैमरा (EIS और ऑटोफोकस) और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
HMD Fuse की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, NFC, GPS, OTG और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। कुल मिलाकर, HMD Fuse एक ऐसा स्मार्टफोन है जो न सिर्फ़ बेहतरीन कैमरा और बैटरी देता है, बल्कि बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास पेरेंटल कंट्रोल फीचर्स के साथ आता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 56 घंटे तक का इस्तेमाल दे सकती है।
