LIVE

Google Pixel 10 Launch 2025: पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज की हुई एंट्री, पिक्सल वॉच 4 और ईयरबड्स भी हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Google Pixel 10 Series Launch in India: गगूल फैंस के लिए 20 अगस्त का दिन काफी खास रहा। कंपनी ने बुधवार को लंबे इंतजार के बाद गूगल पिक्सल 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया। इस सीरीज में चार नए स्मार्टफोन्स ने बाजार एंट्री ली जिसमें Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी ने बाजार में Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a TWS को भी बाजार में उतारा। नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के साथ ही गूगल ने अपने फैंस के लिए कुछ बड़े ऐलान भी किए।

गौरव तिवारीUpdated Aug 21, 2025, 00:28 IST
Google Pixel 10 Launch 2025: पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज की हुई एंट्री, पिक्सल वॉच 4 और ईयरबड्स भी हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Google Pixel 10 Launch 2025: पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज की हुई एंट्री, पिक्सल वॉच 4 और ईयरबड्स भी हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Google Pixel 10 Series in india: अगर आप फेस्टिव सीजन में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। गूगल ने बुधवार को Made By Google इवेंट में अपनी नई पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल किया है। लॉन्च के साथ ही गूगल ने स्मार्टफोन सीरीज की प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है। अगर आप अभी Google Pixel 10 प्री बुक करते हैं तो आपको यह 28 अगस्त तक डिलीवर कर दिया जाएगा। आइए आपको गूगल के इस इवेंट से जुड़ी हाईलाइट्स के बारे में बताते हैं।

  • गूगल ने भारतीय बाजार में लॉन्च की Google Pixel 10 Series
  • नई स्मार्टफोन सीरीज में फैंस को फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ तीन धमाकेदार फोन्स मिलने वाले हैं।
  • कंपनी ने ग्राहकों के लिए इवेंट में पिक्सल वॉच 4 और Pixel Buds 2a TWS को भी लॉन्च किया।
  • पिक्सल स्मार्टफोन लवर्स के लिए गुड न्यूज यह है कि कंपनी ने बेस वेरिएंट में इस बार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है।

AUG 20, 2025 23:37 IST

Google Ai Pro का मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

'Made by Google' इवेंट के दौरान गूगल ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। गूगल अपने फैंस को Google Ai Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। हालांकि यह ऑफर कंपनी ने Google Pixel 10 प्रो या प्रो फोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों को दे रहा है। कंपनी एक साल के लिए Google Ai Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन देगी। इससे आपको Gemini Ai Assistant क्रिएटिव टूल्स जैसे Flow और Whisk, NotebookLM रिसर्च और राइटिंग के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे।
AUG 20, 2025 23:23 IST

Pixel Watch 4 की हुई धमाकेदार एंट्री

गूगल ने मेड बाय इवेंट में फैंस के लिए Pixel Watch 4 को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन जमकर सुर्खियों में थी। कंपनी ने इसे दो अलग साइज में लॉन्च किया है जिसमें 41mm और 45mm ऑप्शन शामिल हैं। अगर आप इस लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टवॉच को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि 41mm वाले वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये है जबकि 45mm वाले मॉडल की कीमत 43,900 रुपये है। दोनों ही स्मार्टवॉच ऑलवेज ऑन फीचर्स के साथ आते हैं। इसमें आपको 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Snapdragon W5 Gen 1 प्रोसर दिया है।
AUG 20, 2025 23:15 IST

Pixel Buds 2a TWS हुए लॉन्च

स्मार्टफोन के साथ साथ गूगल ने 'Made by Google' इवेंट में मोस्ट अवेटेड Pixel Buds 2a TWS को भी पेश किए। कंपनी ने इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी है। कंपनी ने क्लेम किया है कि ईयरबड्स में यूजर्स को केस के साथ करीब 27 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलने वाला है। हालांकि अगर इन्हें ANC के साथ इस्तेमाल किया जाता है तो करीब 20 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। ईयरबड्स में 11mm ड्राइवर्स, Google Tensor A1 चिप, Adaptive ANC और Silent Seal 1.5 जैसे दमदार फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।
AUG 20, 2025 23:09 IST

Google Pixel 10 Pro Fold हुआ लॉन्च

Google ने नई स्मार्टफोन सीरीज में एक फोल्डेबल फोन को भी जगह दी है। कंपनी ने मेड बाय गूगल इवेंट में Google Pixel 10 Pro Fold को भी लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन लवर्स पिछले काफी दिनों से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन बुक स्टाइल में आता है जो कि 3nm टेक्नोलॉजी से तैयार tensor G5 चिपसेट से लैस है। आउट ऑफ द बॉक्स यह फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है। इसमें कंपनी यूजर्स को सात साल तक OS अपडेट देने वाली है।
AUG 20, 2025 23:01 IST

Google Pixel 10 के साथ Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL की एंट्री



गूगल ने Google Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Pixel 10 के साथ-साथ कंपनी ने Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL को भी पेश कर दिया है। कंपनी ने सीरीज के सभी मॉडल्स को लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च किया है। बेस वेरिएंट में 6.3 इंच की डिस्प्ले होगी जबकि Pixel 10 Pro में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। प्रो सीरीज दोनों ही स्मार्टफोन्स में Tensor G5 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इनमें 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी है।
AUG 20, 2025 22:54 IST

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर हो रहा है तेजी से काम

Made by Google इवेंट को जिमी फैलन होस्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि गूगल का यह इवेंट न्यूयार्क में हो रहा है। इवेंट की शुरुआत में गूगल की तरफ से बताया गया कि बहुत जल्द जेमिनी एआई का इस्तेमाल कार, टीवी और स्मार्ट स्पीकर के लिए भी किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक जेमिनी एआई सपोर्टेड स्मार्ट ग्लास पर भी काम किया जा रहा है।
AUG 20, 2025 20:53 IST

Google Pixel Buds होंगे लॉन्च

टेक जायंट गूगल Google जल्द ही अपने पोर्टफोलियो में Pixel Buds 2a जोड़ सकता है। आज रात के इवेंट में नए इयरबड्स भी लॉन्च किए जा सकते हैं। गूगल के ये नए इयरबड्स Active Noise Cancellation (ANC) फीचर के साथ दस्तक देंगें। कंपनी इस बार Pixel Buds Pro 2 को एक नए कलर ऑप्शन Sterling के साथ लॉन्च कर सकती है। करोड़ों फैंस के लिए सबसे बड़ी खास बात यह है कि इन ईयरफोन्स में Google का नया Gemini AI का भी सपोर्ट मिलेगा।
AUG 20, 2025 20:40 IST

Pixel Watch 4 की हो सकती है एंट्री

Made by Google इवेंट से कई महीने पहले से Pixel Watch 4 को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी आज पिक्सल लॉन्च इवेंट के दौरान Pixel Watch 4 को भी पेश कर सकती है। इस बार बैटरी बैकअप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही नए एप्पल वॉच में कई सारे हेल्थ फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें एडवांस स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी जोड़ सकती है। फैंस को फीचर्स नए मिल सकते हैं लेकिन डिजाइन पिछले साल जैसा ही रहने वाला है।
AUG 20, 2025 16:57 IST

Google Pixel 10 सीरीज के फीचर्स

Google Pixel 10 में कंपनी एक से बढ़कर एक प्रीमियम फीचर्स देने वाली है। बेस वेरिएंट में कंपनी 6.3 इंच का OLED स्क्रीन दे सकती है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Tensor G5 चिपेसट दिया गया है। बेस मॉडल में कंपनी 4970mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
AUG 20, 2025 16:14 IST

Google Pixel 10 Launch Event 2025 Live: Pixel 10 Pro में कैमरा अपग्रेड्स

कैमरा हमेशा से Pixel की पहचान रहा है। Pixel 10 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस मिलने की चर्चा है। लीक्स के मुताबिक इस बार Google AI-पावर्ड जूम और Video Boost 2.0 जैसी फीचर्स ला सकता है।
AUG 20, 2025 15:45 IST

Google Pixel 10 Launch Event 2025 Live:डिजाइन में हो सकता है बड़ा बदलाव

Google Pixel 10 Launch Event 2025 LIVE: Google Pixel 10 सीरीज में भी आपको वहीं पुराना होरिजेंटल कैमरा बार मिलेगा लेकिन इस बार इसकी प्लेसमेंट में बदलाव किया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक नई सीरीज में टाइटेनियम फ्रेम बैक पैनल में रिडिफाइन मैट ग्लास दिया जा सकता है। कंपनी इस बार गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स में नए कलर्स भी जोड़ सकती है। फैंस के लिए गुड न्यूज है कि इस बार कंपनी बेस वेरिएंट में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है।
AUG 20, 2025 16:00 IST

Google Pixel 10 Launch Event 2025 Live Streaming: भारत में भी होगा स्पेशल इवेंट

गूगल आज न्यूयार्क में Pixel 10 सीरीज से पर्दा उठाने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि टेक जायंट भारतीय फैंस के लिए एक स्पेशल इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी ऑफिशियल तौर गूगल पिक्सल 10 सीरीज को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। भारतीय बाजार में Google Pixel 10 सीरीज कीमत क्या होगी इसका खुलासा भी कंपनी 21 अगस्त के इवेंट में कर सकती है।
AUG 20, 2025 16:00 IST

Google Pixel 10 Launch Event 2025 Live Streaming: Google Pixel 10 सीरीज की कीमत

Google Pixel 10 Launch Event 2025 Live Streaming: गूगल की तरफ से फिलहाल Pixel 10 Series की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन लीक्स की मानें तो कंपनी सीरीज के बेस वेरिएंट को 79,999 रुपये में लॉन्च कर सकती है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट करीब 1,20,000 में लॉन्च किया जा सकता है। अगर आप गूगल का फोल्डेबल स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपको इससे भी अधिक कीमत देनी पड़ सकती है। अब बस थोड़ी देर का और इंतजार इसके बाद ऑफिशियली कीमत का भी ऐलान कर दिया जाएगा।
AUG 20, 2025 16:01 IST

Google Pixel 10 Launch Event 2025 Live: यहां से देखें लाइव इवेंट

अगर आप Made by Google इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं। यह इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 मिनट पर शुरू होगा। इवेंट की शुरुआत में कंपनी फैंस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संबंधित जानकारी दे सकती है। बाताय जा रहा है कि इस बार गूगल पिक्सल 10 सीरीज में कई सारे नए एआई फीचर्स मिल सकते हैं जो यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देंगे। कैमरा डिपॉर्टमेंट में इस बार कुछ नए फीचर्स दिए जा सकते हैं।
AUG 20, 2025 15:19 IST

गूगल फैंस का इतंजार होगा खत्म

गूगल अपने करोड़ों फैंस के लिए आज न्यूयार्क में 'मेड बाय गूगल' इवेंट आयोजित करने जा रहा है। लंबे इतंजार के बाद आखिरकार कंपनी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Google Pixel 10 सीरीज से पर्दा उठाने वाली है। गूगल स्मार्टफोन्स लॉन्च करने के साथ ही कई सारे दूसरे प्रोडक्ट को भी मार्केट में पेश करेगा। इस बार फैंस को नई स्मार्टफोन सीरीज में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लीक्स की मानें तो कंपनी लंबे समय के बाद पिक्सल स्मार्टफोन के डिजाइन में बदलाव भी कर सकती है। इसके साथ ही Google Pixel 10 सीरीज में अपग्रेडेट कैमरा भी मिलने वाला है।