टेक एंड गैजेट्स

अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा OnePlus 13R, जानें क्या है डील

OnePlus 13R Price Drop: बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की क्षमता है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का साथ मिलता है। फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो शूटर है।

Image

OnePlus 13R/Photo-Oneplus

अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सपना देख रहे थे लेकिन बजट आड़े आ रहा था, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। फ्लिपकार्ट पर OnePlus 13R की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। यह स्मार्टफोन अब 36,500 रुपये से भी कम में उपलब्ध है, जो इसे एक बेहतरीन डील बनाता है।

OnePlus 13R Flipkart डील

OnePlus 13R को भारत में लॉन्च के समय 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। फिलहाल यह फ्लिपकार्ट पर 38,858 रुपये में लिस्टेड है। इसके साथ ही HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट EMI ट्रांजैक्शन पर 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। इस तरह कुल कीमत घटकर लगभग 36,358 रुपये तक पहुंच जाती है। इसके अलावा, यूजर्स अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।

OnePlus 13R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 13R में 6.78 इंच का 1.5K LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। इस स्क्रीन की सुरक्षा Corning Gorilla Glass 7i से की गई है। फोन को पावर देता है Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, जो तेज परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की क्षमता है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का साथ मिलता है। फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो शूटर है, वहीं फ्रंट में 16MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article