रतन टाटा का मास्टर स्ट्रोक, सस्ते में मिलेगा Apple iPhone 16, 10 मिनट में होगी डिलीव

iPhone 16 Delivery Offer: टाटा के क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी लॉन्च की है। इसकी मदद से आप अपने घर बैठे ही एप्पल आईफोन 16 सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान ऑर्डर कर सकते हैं। भारत में आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है और इसमें एक्शन बटन मिलता है।

iPhone 16 Delivery Offer: आईफोन प्रेमियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि टाटा समूह के स्वामित्व वाला क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिग बास्केट अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी शुरू कर रहा है। इस सर्विस के तहत आप घर बैठे ही आईफोन 16 को मंगा सकते हैं। यह सर्विस आईफोन के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम को केवल 10 मिनट में डिलीवर करने का वादा करता है। इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में आप घर बैठे ही लैपटॉप, PlayStation कंसोल, मोबाइल फ़ोन, माइक्रोवेव और अन्य डिवाइस को मंगा सकते हैं।

Ratan Tata, iphone 16

Ratan Tata, iphone 16

क्या है बिगबास्केट की नई सर्विस

टाटा के क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी लॉन्च की है। इसके लिए बिगबास्केट ने क्रोमा के साथ हाथ मिलाया है। यह सर्विस 20 सितंबर से शुरू हो चुकी है, इसकी मदद से आप अपने घर बैठे ही एप्पल आईफोन 16 सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, फिलहाल सिर्फ बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में बिगबास्केट के यूजर्स इस सर्विस का लाभ ले सकेंगे।

End of Feed