iPhone 18 Pro बनाना हुआ 40% तक महंगा! जानें कितनी बढ़ेगी कीमत?

Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro की कीमत, उपलब्धता या मेमोरी सप्लाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में कीमत और सप्लाई से जुड़े मौजूदा आंकड़ों को फिलहाल रिपोर्ट और अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro को लेकर एक बार फिर कीमत से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी के बीच नए iPhone की कीमत बढ़ने की आशंका पहले से जताई जा रही थी। अब TrendForce की नई रिपोर्ट ने इस बढ़ोतरी का अनुमान भी बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro के बिल ऑफ मैटेरियल्स (BOM) की लागत 38% तक बढ़ सकती है। ऐसे में फोन की रिटेल कीमत बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।

iPhone 18

Apple खुद उठा सकता है बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा (Image: Unsplash)

256GB मॉडल की लागत में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी

TrendForce के मुताबिक, iPhone 18 Pro के 256GB स्टोरेज मॉडल की BOM लागत उसके पिछले मॉडल की तुलना में करीब 38% ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए iPhone 18 Pro की रिटेल कीमत बढ़ना 'अनिवार्य' हो सकता है।

End of Feed