MacBook Air या फिर MacBook Neo , फेस्टिव सीजन किसे खरीदना है ज्यादा बेहतर? जानें अंतर

MacBook Air और MacBook Neo को लेकर बहुत ज्यादा कंफ्यूजन रहता है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में इन्हें खरीदना चाहते हैं तो पहले इनमें मिलने वाले अंतर के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। फीचर्स के मामले में दोनों ही लैपटॉप एक दूसरे से एकदम अलग हैं।

आज के समय में लैपटॉप खरीदने के लिए बाजार में कई बड़े ब्रांड मौजूद हैं। Dell, Lenovo, HP और Apple जैसे ब्रांड लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि, Apple के लैपटॉप की बात ही कुछ अलग है। प्रीमियम डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ की वजह से MacBook की अपनी अलग पहचान है। अब तक Apple के लैपटॉप लाइनअप में MacBook Air और MacBook Pro जैसे मॉडल शामिल थे। लेकिन कंपनी ने अब MacBook Neo के साथ एक नया और ज्यादा किफायती विकल्प भी पेश किया है।

Mackbook (3)

एप्पल के दोनों ही लैपटॉप फीचर्स के मामले में एक दूसरे से एकदम अलग हैं।

कम कीमत की वजह से Neo उन लोगों का ध्यान खींच रहा है, जो पहली बार MacBook खरीदने की सोच रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि करीब 70 हजार रुपये खर्च करके MacBook Neo लेना बेहतर है या फिर ज्यादा पैसे देकर MacBook Air खरीदना समझदारी होगी? आइए दोनों के बीच आसान भाषा में फर्क समझते हैं।

End of Feed