MacBook Neo को सबसे कम कीमत में खरीदने का सही मौका, 13,000 रुपये बचाने का यहां मिल रहा मौका

Macbook खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बड़ी गुड न्यूज है। इस समय एप्पल के इस प्रीमियम लैपटॉप को हैवी डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। अभी आप इस पर करीब 13 हजार रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं।

अगर आप एक नया मैकबुक लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल इस समय आपके पास एप्पल के प्रीमियम MacBook Neo को बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। इस समय आप हैवी डिस्काउंट के साथ इस मैकबुक को खरीदकर घर ले जा सकते हैं। हाल ही में Apple ने भारत में कई MacBook और iPad मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई थीं। इसके बावजूद Vijay Sales की Back to School Sale में MacBook Neo पर ऐसा ऑफर मिल रहा है, जिससे ग्राहक 13,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Macbook neo

एप्पल ने अपने इस बजट मैकबुक में दमदार फीचर्स दिए हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

ऑफर में कितनी मिलेगी बचत?

Apple ने MacBook Neo की कीमत 69,900 रुपये से बढ़ाकर 79,900 रुपये कर है। लेकिन Vijay Sales की सेल में यह लैपटॉप अभी भी 69,900 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे 10,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा, HDFC Bank Credit Card EMI से भुगतान करने पर 3,500 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस तरह MacBook Neo की प्रभावी कीमत घटकर 66,400 रुपये रह जाती है।

End of Feed