Lenovo ने अपने टैबलेट Lenovo Tab को भारत में लॉन्च कर दिया है। Lenovo Tab के साथ मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4GB रैम दी गई है। Lenovo Tab के साथ 10.1 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। Lenovo Tab में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 15W की चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Lenovo Tab में Wi-Fi और Wi-Fi + LTE का विकल्प मिलेगा।
Lenovo Tab की कीमत
Lenovo Tab की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और Wi-Fi मॉडल की है। वहीं इसी रैम और स्टोरेज के साथ Wi-Fi + LTE मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 11,998 रुपये है।
Lenovo Tab की स्पेसिफिकेशन
लेनोवो टैब एंड्रॉयड 14 पर आधारित Lenovo ZUI 16 पर चलता है और इसे दो साल के एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड तथा चार साल के सिक्योरिटी पैच देने का दावा किया गया है। इसमें 10.1-इंच की फुल-एचडी (1,200×1,920 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए TÜV सर्टिफिकेशन मिला है। टैब में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G85 चिपसेट, 4GB LPDDR4X रैम और अधिकतम 128GB eMMC स्टोरेज दी गई है।
Lenovo Tab का कैमरा
कैमरा सेक्शन में, लेनोवो टैब के रियर पैनल पर 8-मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Dolby Atmos ट्यूनिंग के साथ डुअल स्पीकर और मेटल बॉडी डिजाइन है।
Lenovo Tab की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए, इसमें Bluetooth 5.3 और Wi-Fi 5 मौजूद है। ऑथेंटिकेशन के लिए फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। टैबलेट के साथ एक क्लियर केस आता है, जिसमें इनबिल्ट किकस्टैंड है। लेनोवो का कहना है कि इसका स्टैंडबाय मोड इसे डिजिटल फोटो फ्रेम या घड़ी में बदल सकता है। बैटरी की बात करें तो, लेनोवो टैब में 5,100mAh बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका साइज 9.5×235.7×154.5mm है।
