अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके पास एक नया ऑप्शन मौजूद है। भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। Lava ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन Lava Smart 4 सीरीज का तीसरा मॉडल है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले दी गई है।
लावा ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन।
फोन को फिलहाल देशभर में Lava के ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन Konark Gold और Neelam Blue में पेश किया है।
Lava Smart 4 Pro की कीमत
Lava Smart 4 Pro की भारत में कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। कंपनी ने फिलहाल इसे ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। यानी ग्राहक इसे अपने नजदीकी Lava रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके साथ कंपनी पूरे भारत में ग्राहकों को फ्री डोरस्टेप सर्विस भी दे रही है। फोन पर एक साल की वारंटी मिलेगी।
Lava Smart 4 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Lava Smart 4 Pro में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1570 पिक्सल है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और दूसरे काम पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद नजर आएंगे।
प्रोसेसर और रैम: इस स्मार्टफोन में Unisoc T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 12nm टेक्नोलॉजी पर बना है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। फोन में 4GB रैम मिलती है। इसके अलावा वर्चुअल रैम की मदद से इसे 4GB तक और बढ़ाया जा सकता है।
स्टोरेज: फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 512GB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Lava Smart 4 Pro के पीछे 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें स्क्रीन फ्लैश का भी सपोर्ट मिलता है।
बैटरी: फोन की सबसे खास बात इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
Lava Smart 4 Pro स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि फोन में कोई फालतू ऐप (Bloatware) नहीं मिलेगा और न ही विज्ञापन दिखाए जाएंगे। यानी यूजर्स को फोन इस्तेमाल करते समय साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा।
फोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स
सुरक्षा के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है। कंपनी के मुताबिक, यह सर्टिफिकेशन फोन की गिरने और झटकों को सहने की क्षमता से जुड़ा है।
