8,000 से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ नया 5G फोन, 5,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 13MP कैमरा

Lava Shark 5G Smartphone: लावा शार्क 5G में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश मिलता है। यह 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T765 चिपसेट, 4GB LPDDR4X रैम के साथ आता है, और 4GB वर्चुअल रैम के लिए सपोर्ट है। कैमरा सपोर्ट की बात करें तो Lava Shark 5G में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है।

Lava Shark 5G: लावा ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन लावा शार्क 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 8 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T765 चिपसेट और एंड्रॉइड 15 का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलता है।

End of Feed