Lava ने दिवाली सेल का किया ऐलान, स्मार्टफोन्स से लेकर फीचर फोन पर मिल रहा है शानदार ऑफर

Lava की दिवाली सेल में अलग-अलग कीमत वाले कई स्मार्टफोन शामिल हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी फेस्टिव सीजन में चाहे बजट स्मार्टफोन हों या फिर फ्लैगशिप लेवल के फोन्स हों सभी पर बेहतरीन डील्स दे रही है।

दिवाली के मौके पर Lava ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन और फीचर फोन पर खास ऑफर पेश किए हैं। इन ऑफर्स का फायदा ग्राहक Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से फोन खरीदते समय उठा सकते हैं। कंपनी की इस सेल में Virat, Bold और Agni सीरीज के कई फोन शामिल हैं।

Lava (6)

लावा ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर दे रहा है बंपर डिस्काउंट ऑफर। (फोटो क्रेडिट-Lava)

कुछ स्मार्टफोन ऑनलाइन खरीदने पर ग्राहकों को बैंक ऑफर और EMI की सुविधा भी मिल सकती है। वहीं, फीचर फोन पर मिलने वाले ऑफर 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक Amazon पर उपलब्ध रहेंगे। अगर आप अपने डेली रूटीन कामों के लिए मिडरेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सस्ती कीमत में खरीदारी करने और एक्स्ट्रा सेविंग करने का बेहतरीन मौका है।

End of Feed