मनमोहक डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह सस्ता फोन, दमदार प्रोसेसर और बैटरी भी

यह स्मार्टफोन Android 15 पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि इसे भविष्य में Android 16 अपडेट भी मिलेगा, साथ ही दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। फोन में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिया गया है, जिसकी मैक्स क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसके साथ 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

यदि आप भी शानदार डिजाइन वाले फोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपको खुश कर सकती है। घरेलू कंपनी लावा ने अपने नए फोन Lava Blaze Duo 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze Duo 3 की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। फोन के बैक पैनल पर 1.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि कैमरा मॉड्यूल के बगल में है। Lava Blaze Duo 3 में मीडियाटेक Dimensity 7000 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज है।

Lava Blaze Duo 3 Launched in India

Lava Blaze Duo 3 Launched in India/Photo-Amazon

Lava Blaze Duo 3: भारत में कीमत और उपलब्धता

Lava Blaze Duo 3 की भारत में कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Moonlight Black और Imperial Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को पूरे भारत में फ्री होम सर्विस की सुविधा भी दे रही है।

End of Feed