देसी स्मार्टफोन ब्रैंड लावा बड़ा धमाका करने जा रहा है। लावा जल्द ही बाजार में अपनी ब्लेज सीरीज में Lava Blaze Dragon को लॉन्च करेगा। यह एक 5G स्मार्टफोन होगा। लावा की तरफ से इसी लॉन्चिंग का भी ऐलान कर दिया गया है। कंपनी इसे अफोर्डेबल प्राइस में पेश करने वाली है। इस स्मार्टफोन में आपको कम दाम में कई सारे बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले है। इस स्मार्टफोन में आपको रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलने वाला है।
भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट- X)
Lava Blaze Dragon 5G कई सारे चीनी कंपनियों की टेंशन बढ़ाने वाला है। भारतीय बाजार में इसकी सीधी टक्कर Xiaomi, Realme, Vivo, Infinix और Oppo से होने वाली है। अगर आप लो बजट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं।
इस दिन होगा लॉन्च
लावा की तरफ से घोषणा की गई है कि वह Lava Blaze Dragon 5G को 25 जुलाई को लॉन्च करेगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे होगा। आप इस 5G स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद पाएंगे। यह स्मार्टफोन बाजार में सिल्वर कलर फिनिश के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें आपको बॉक्सी डिजाइन देखने को मिलेगा।
Lava Blaze Dragon 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Lava Blaze Dragon 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है।
- आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिल सकता है।
- इसमें आपको डेली रूटीन वर्क के लिए Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
- इसके साथ ही इसमें 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटुथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा।
- फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
