JUST CORSECA Sound Speakers: ऑडियो इनोवेशन ब्रांड जस्ट कॉर्सेका ने भारत में एक साथ पांच प्रीमियम पोर्टेबल स्पीकर - सोनिक सिम्फनी, सोनिक स्फीयर, सोनिक स्ट्रीम, सोनिक सर्ज और सोनिक स्पार्क को लॉन्च कर दिया है। इन स्पीकर्स को यूजर्स की जरूरत और बजट के हिसाब से डिजाइन किया गया है। लाइन-अप कॉम्पैक्ट पर्सनल-यूज स्पीकर से लेकर प्रोफेशनल ऑडियो जरूरतों के लिए हाई-पावर्ड डिवाइस तक के विकल्प देते हैं। चलिए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में...
JUST CORSECA
कीमत और उपलब्धता
- सोनिक सिम्फनी: 34,999 रुपये
- सोनिक स्फीयर: 29,999 रुपये
- सोनिक स्ट्रीम: 20,999 रुपये
- सोनिक सर्ज: 16,999 रुपये
- सोनिक स्पार्क: 10,999 रुपये
- स्पीकर्स को रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफार्म से खरीदा जा सकता है।
प्रीमियम पोर्टेबल स्पीकर की खासियत
सोनिक सिम्फनी प्रोफेशनल सेटिंग्स के लिए एक मजबूत 550W पंच पैक करता है, सोनिक स्फीयर वायरलेस माइक्रोफोन के साथ 450W आउटपुट का दावा करता है, 360W आउटपुट और एर्गोनोमिक हैंडल वाला सोनिक स्ट्रीम चलते-फिरते यूजर के लिए एकदम सही है, जबकि सोनिक सर्ज पोर्टेबल, स्लीक डिजाइन में 240W डिलीवर करता है। सोनिक स्पार्क अपने 180W कॉम्पैक्ट बिल्ड के साथ व्यक्तिगत उपयोग के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
Sonic Symphony (JST636) – 550W पावरहाउस
- दो वायरलेस माइक्रोफोन, ब्लूटूथ V5.3, मल्टीकोर साउंड टेक्नोलॉजी।
- 30000 mAh बैटरी, PD 60W फास्ट चार्जिंग, लो लेटेंसी, RGB लाइट्स।
- कराओके, पावर बैंक और गिटार पोर्ट की सुविधा।
- कीमत: 34,999 रुपये
Sonic Sphere (JST634) – 450W पोर्टेबल स्पीकर
- दो वायरलेस माइक्रोफोन, True Wireless Stereo (TWS)।
- 30000 mAh बैटरी, प्रीमियम फैब्रिक डिजाइन।
- लो लेटेंसी और डायनामिक साउंड क्वालिटी।
- कीमत: 29,999 रुपये
Sonic Stream (JST632) – 360W एर्गोनोमिक स्पीकर
- 18000 mAh बैटरी, RGB लाइट शो।
- कराओके फंक्शन, दो वायरलेस माइक्रोफोन।
- पावर बैंक और पोर्टेबल डिज़ाइन।
- कीमत: 20,999 रुपये
Sonic Surge (JST630) – 240W कॉम्पैक्ट स्पीकर
- 18000 mAh बैटरी, TWS कनेक्शन।
- स्टाइलिश प्रीमियम फैब्रिक और मल्टीकोर साउंड सिस्टम।
- कीमत: 16,999 रुपये
Sonic Spark (JST628) – 180W कॉम्पैक्ट और लाइटवेट
- 12000 mAh बैटरी, True Wireless Stereo।
- डायनामिक लाइट्स और शानदार साउंड क्वालिटी।
- कीमत: 10,999 रुपये
