टेक एंड गैजेट्स

POCO X7 Pro की पहली सेल आज, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

POCO X7 Pro 5G: स्मार्टफोन की कीमत 8GB + 256GB स्टोरेज विकल्प के लिए 26,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। पहली सेल में, POCO X7 Pro 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 24,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। फोन में 50MP Sony LYT-600 सेंसर (OIS), 8MP अल्ट्रावाइड, 20MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

Image

POCO X7 Pro 5G

POCO X7 Pro Sale: पोको ने मंगलवार को फ्लिपकार्ट पर 'एक्स7 प्रो' स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू कर दी है। इस फोन को हाल ही में भारत में POCO X7 5G और POCO X7 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने 14 जनवरी को फ्लिपकार्ट पर भारी छूट और आकर्षक डील्स के साथ पोको एक्स7 प्रो 5जी की पहली बिक्री शुरू कर दी है।

मिल रहा दमदार डिस्काउंट

POCO X7 Pro 5G की पहली सेल के साथ एक विशेष लॉन्च डे डिस्काउंट शामिल है। इस फोन के साथ केवल आज के लिए, एक विशेष कूपन के साथ एक हजार रुपए की छूट है। इसके अलावा, आईसीआईसीआई, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक कार्ड से या एक्सचेंज बोनान्जा के जरिए 2 हजार रुपए तक की अतिरिक्त छूट है। ग्राहक 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी 'एक्स7 प्रो' स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। वहीं, 9 महीने की ईएमआई का विकल्प भी है।

POCO X7 Pro 5G की कीमत

स्मार्टफोन की कीमत 8GB + 256GB स्टोरेज विकल्प के लिए 26,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। पहली सेल में, POCO X7 Pro 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 24,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है।

Poco X7 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.73 इंच का AMOLED फ्लैट डिस्प्ले, 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट।
  • प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा चिपसेट, 4nm प्रोसेस, 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड।
  • बैटरी: 6550mAh बैटरी, 90W HyperCharge, 47 मिनट में फुल चार्ज।
  • कैमरा- 50MP Sony LYT-600 सेंसर (OIS), 8MP अल्ट्रावाइड, 20MP सेल्फी कैमरा।
  • स्टोरेज: 8GB RAM और 256GB स्टोरेज (या 12GB RAM और 256GB स्टोरेज)।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Xiaomi HyperOS, Android 15 पर आधारित।
  • कनेक्टिविटी: 5G, वाईफाई 6, ब्लूटूथ v5.3, यूएसबी टाइप-सी।
  • रेटिंग: IP66, IP68, IP69* वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article