टेक एंड गैजेट्स

iPhone 16 पर 16,000 रुपये तक का डिस्काउंट! यहां चल रही लूट सेल

iPhone 16 Offers On Flipkart Republic Day sale: iPhone 16 को भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, और यदि आपको यह फोन 63,999 रुपये में मिलता है, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को कुल 15,901 रुपये की छूट मिलेगी। इस फोन में लेटेस्ट A18 चिप और एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

Image

iPhone 16 पर 16,000 रुपये तक का डिस्काउंट! यहां चल रही लूट सेल

iPhone 16 Offers On Flipkart Republic Day sale: यदि आप आईफोन लवर हैं तो आईफोन 16 खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल शुरू हो गई है और इस सेल में आईफोन 16 को 64 हजार तक की कीमत में खरीदा जा सकता है। यानी आप इस फोन के साथ 16 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

iPhone 16 पर 15,901 रुपये की छूट

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 13 जनवरी से शुरू हो गई है, और इस सेल में iPhone 16 पर भारी छूट मिल रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने खुलासा किया है कि iPhone 16 प्रभावी रूप से 63,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। चलिए जानते हैं कि आपको आईफोन 63,999 रुपये में कैसे मिलेगा और इसपर क्या-क्या डिस्काउंट और ऑफर मिलने वाले हैं।

20% से ज्यादा डिस्काउंट पर मिलेगा iPhone 16

बता दें कि iPhone 16 को भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, और यदि आपको यह फोन 63,999 रुपये में मिलता है, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को कुल 15,901 रुपये की छूट मिलेगी। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके साथ आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड की मदद से 3,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी फोन पर 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है। यानी आप फोन को करीब 64,000 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

iPhone 16 के फीचर्स

इस फोन में लेटेस्ट A18 चिप और एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। रियर कैमरा सिस्टम में 48MP मेन और 12MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा शामिल है। 12MP का फ्रंट कैमरा हाई-क्वालिटी सेल्फी और फेसटाइम कॉल को सपोर्ट करता है। iPhone 16 IP68-रेटेड है, जो स्प्लैश, वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article