Jio vs Vodafone Idea: 189 रुपये वाला किस्ता प्लान है बढ़िया, आपको किसमें है फायदा

यदि आपको कम कीमत में लंबी वैधता, थोड़ा ज्यादा डेटा और अतिरिक्त डिजिटल सुविधाएं चाहिए, तो Reliance Jio का 189 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

अगर आपका डेटा इस्तेमाल कम है और आप केवल कॉलिंग व बेसिक इंटरनेट के लिए सस्ता रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) दोनों ही कंपनियों के पास 189 रुपये का प्रीपेड प्लान है, हालांकि दोनों प्लान एक जैसी कीमत पर उपलब्ध हैं, लेकिन मिलने वाले बेनिफिट्स में काफी अंतर है। आइए जानते हैं कि दोनों में कौन-सा प्लान ज्यादा फायदे का सौदा साबित होता है।

Jio vs Vodafone Idea

Jio के 189 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

Reliance Jio का 189 रुपये वाला प्लान कंपनी का एंट्री-लेवल प्लान है। इसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ 2GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। इसके अलावा इस प्लान में JioTV और JioAICloud जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल हैं।

End of Feed